Hanuman Chalisa
✕

चीन की 70 प्रतिशत कंपनियां प्रदूषण मानक में फेल

Updated: सोमवार, 12 जून 2017 (00:03 IST)
बीजिंग। प्रदूषण की गहरी मार झेल रहे चीन में 70 प्रतिशत से अधिक कंपनियां प्रदूषण के निर्धारित मानकों पर अमल नहीं करती हैं। सर्वेक्षण का यह नतीजा प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में सरकार के कदम को भारी झटका है।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यहां कहा कि प्रदूषण से सर्वाधिक प्रभावित बीजिंग, तियानजिन एवं हुबेई और उनसे लगे 28 शहरों में दो माह तक किए गए सर्वेक्षण में यह गंभीर चिंताजनक तथ्य सामने आया है। सर्वेक्षण के दौरान 13 हजार 785 कंपनियों का गहन अध्ययन किया गया। इस दौरान 70.6 प्रतिशत कंपनियों को मानकों का उल्लंघन करते हुए पाया गया।
 
एजेंसी के अनुसार सर्वेक्षण के दौरान इन कंपनियों से हानिकारक धुआं एवं खतरनाक रासायनों कर रिसाव तय मानकों से बहुत अधिक पाया गया। इन कंपनियों के पास प्रदूषण मापने की उचित मशीन भी नहीं पाई गई। चीन ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई महत्वकांक्षी परियोजनाएं चला रखी हैं, जिनमें भारी औद्योगिक इकाइयों को बीजिंग और अन्य सर्वाधिक प्रदूषित शहरों से अलग करना शामिल है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख