sundarkand
✕

चीन के नए लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, जानिए क्या है इसमें खास

Updated: शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (17:25 IST)
बीजिंग। चीन ने निर्यात करने के लिए स्वदेश में बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान विकसित किया है। इस विमान ने पहली बार उड़ान भरी। यह विमान एक बार उड़ान भरने पर तीन घंटे तक हवा में रह सकता है और तीन टन तक मिसाइलें, रॉकेट या बम ले जा सकता है। यह हवा से जमीन पर मार करने वाली हथियार प्रणाली से लैस है।
 
दैनिक चाइना डेली ने शनिवार को खबर दी है कि सरकारी 'एविएशन इंडस्ट्री कोर ऑफ चाइना' (एवीआईसी) ने बहु भूमिका वाला एफटीसी-2000जी लड़ाकू विमान विकसित किया है। इस जंगी जहाज ने शुक्रवार को दक्षिण पश्चिम गुइझोऊ प्रांत में पहली बार उड़ान भरी।
 
खबर में बताया गया है कि एफटीसी-2000जी विमान करीब 16 मिनट तक उड़ता रहा। इस मौके पर आयोजित समारोह में एवीआईसी के अधिकारी, कई राष्ट्रों के सैन्य अफसरों, विभिन्न देशों के राजदूतों समेत 1000 से ज्यादा लोग मौजूद रहे।
 
चीन ने हाल के वर्षों में विभिन्न प्रकार के कई लड़ाकू विमान विकसित किए हैं। इसने पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से जेएफ-थंडर विमान का भी उत्पादन किया है।
 
बहरहाल, चीन विमानों के लिए अभी इंजन विकसित नहीं कर पाया है और वह अधिकतर इंजनों का रूस से आयात करता है। एवीआईसी के मुताबिक, विमान का मुख्य काम हवा से जमीन पर स्थित लक्ष्यों को निशाना बनाना है। (भाषा) 
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अयोध्या में दिखेगा रोशनी का सागर! दीपोत्सव पर 41 मठ-मंदिर होंगे जगमग, रामपथ की सजावट भी होगी खास

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

अगला लेख