dharma sangrah

चीन ने बनाया नकली चांद! चंद्रमा के बराबर ही गुरुत्वाकर्षण है...

Updated: सोमवार, 17 जनवरी 2022 (16:37 IST)
बीजिंग। पूरी दुनिया जहां घातक वायरस कोरोना से लड़ने में जुटी हुई है, वहीं चालाक चीन ने नकली चंद्रमा बना लिया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इसका गुरुत्वाकर्षण चंद्रमा के बराबर है।
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स की मानें तो चीनी वैज्ञानिकों ने ऐसा बॉक्स बनाया है, जिसका गुरुत्वाकर्षण चांद के बराबर ही है। इसे कृत्रिम चांद कहा जा रहा है। यह नकली चंद्रमा चट्‍टानों और धूल से ढंका एक निर्वात कक्ष है। इसमें चुंबकीय क्षेत्र भी है, जहां छोटी वस्तुओं को ऊपर उठाना संभव है। 
 
चाइना यूनिवर्सिटी ऑफ माइनिंग एंड टेक्नोलॉजी के जियोटेक्नीकल इंजीनियर ली रुई लिन के अनुसार इस वैक्यूम चैंबर को पत्थरों और धूल से भर दिया जाएगा, जैसे कि चांद की सतह पर होती हैं। चांद की ऐसी सतह पहली बार धरती पर बनाई जाएगी।
 
ली ने कहा कि इसका छोटा प्रयोग हम कर चुके हैं, जो सफल रहा है। लेकिन अगले प्रयोग में कम गुरुत्वाकर्षण शक्ति लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इस प्रयोग को ज्यादा दिन तक चलाने का प्लान है।
 
जानकारी के मुताबिक इस कृत्रिम चांद पर मेंढक को उड़ाने की कोशिश की गई। ऐसा कहा जा रहा है कि चूंकि चंद्रमा पर किसी जीव को भेजने में काफी खर्च होता है, अत: उसकी टेस्टिंग यही कर ली जाएगी और टेस्टिंग के बाद किसी भी जीव को चंद्रमा पर भेजा जाएगा। 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

UP Flood Alert : बाढ़ से निपटने के लिए योगी सरकार अलर्ट, 86 टीमें तैनात; 1,586 चौकियां और 1,263 शरणालय तैयार

2017 के पहले सपाई हड़प लेते थे गरीबों का राशन कार्ड, अब 15 करोड़ लोगों को निरंतर निशुल्क मिल रहा राशन : CM योगी

UP ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध के आरोप में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेज रहा था फंड

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

अगला लेख