Hanuman Chalisa
✕

चीन में भूकंप से 50 घर क्षतिग्रस्त

Updated: रविवार, 11 जनवरी 2015 (14:24 IST)
बीजिंग। चीन के उत्तर-पश्चिम शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में आए भूकंप ने करीब 50 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और 1,500 से ज्यादा लोगों को बेघर कर दिया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

‘
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर’ ने बताया कि रिक्टर स्केल पर 5 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने एतुक्स के मेयर अबाबकर मोहम्मदीन के हवाले से कहा कि भूकंप ने 51 घरों को नुकसान पहुंचाया है और 1,508 घरों को प्रभावित किया है। प्रभावित लोग अपने रिश्तेदारों के घरों, स्थानीय सरकारी स्थलों और क्लीनिकों में चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि टेंट, स्टोव और अन्य राहत सामग्री को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचा दिया गया है। किजिलसु प्रांत शिनजियांग के पश्चिम में स्थित है। वहां पर भूकंप के केंद्र से 30 किलोमीटर से भी कम दूरी पर करीब 20 गांव हैं।

क्षेत्रीय भूकंप ब्यूरो के मुताबिक भूकंप से कुछ पुराने घरों को थोड़ा नुकसान हुआ है। काराजोल में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के सचिव जी हाओ ने कहा कि शहर के 8,452 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में 17,499 लोग रहते हैं।

बिखरी हुई आबादी के कारण हताहतों और क्षति की गणना करने और राहत पहुंचाने की कोशिशों में परेशानी उत्पन्न हुई है। क्षेत्रीय सरकार ने एक कार्यदल को प्रभावित क्षेत्र में भेजा है। (भाषा)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह