Daily Horoscope
✕

खुला राज : चीन लाखों गधों को हर साल क्यों खरीदता है?

Updated: बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (16:07 IST)
बीजिंग। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चीन को हर साल 40 लाख गधों की जरूरत होती है और इस जरूरत को पूरा करने के लिए चीन दुनिया के कई देशों से गधों को खरीदता है। अब सवाल उठता है कि आखिर चीन इतने सारे गधों का करता क्या है?
चीन भारी तादाद में अफ्रीका से गधे खरीद रहा है। चीन हर साल अफ्रीका से लाखों गधे आयात कर रहा है। आप सोच रहे हैं कि आखिर चीन इन गधों का करता क्या होगा? चूंकि चीन को हर साल 40 लाख गधों की जरूरत पड़ती है इसलिए इतनी बड़ी तादाद को वह अकेला नहीं पूरा कर पाता, इसके लिए उसे गधे को अफ्रीका से इसे आयात करना पड़ता है। अधिकतर आयात अफ्रीका के नाइजर और बुर्कीना फासो जैसे देशों से होता है।
 
सीएनएन की खबर के मुताबिक चीन, अफ्रीका के अलग-अलग इलाकों से गधे मंगवाता है। इन गधों का इस्तेमाल चीन दवाइयां बनाने में करता है। दरअसल, चीन गधों की खाल से एक पारंपरिक दवाई इजिओ बनाता है। इस दवाई का नाम टीसीएम है। इसे बनाने में गधे की खाल से निकलने वाली गिलेटिन का इस्तेमाल होता है। चीन में इस दवाई की भारी मांग है और इस मांग को देखते हुए हर साल करीब 5 हजार टन टीसीएम बनाता है।
 
इस दवाई का इस्तेमाल चीन में सर्दी-जुकाम, एनीमिया और अनिद्रा जैसी बीमारियों के लिए होता है। इसके साथ-साथ इसका इस्तेमाल फेसक्रीम और एंटीएजिंग के तौर पर भी होता है। पर गधों के लिए होने वाले इस व्यापार में धीरे-धीरे खटास आ रही है। अफ्रीका इस व्यापार से नाखुश है। अफ्रीका में गधों की तादाद में कमी की वजह से अब वह चीन को मांग से बहुत कम गधे निर्यात कर रहा है।
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख