Hanuman Chalisa

चीनी वायुसेना का सैन्य अभ्यास, क्या बोला रक्षा मंत्रालय...

शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (09:34 IST)
बीजिंग। चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीनी वायुसेना के लंबी दूरी के सैन्य अभ्यास को किसी देश के हस्तक्षेप अथवा दबाव के कारण बंद नहीं किया जाएगा और अगले चरण का ऐसा ही अभ्यास जल्दी ही किया जाएगा।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को वायुसेना ने लंबी दूरी तक सैन्य अभ्यास किया और यह देर रात तक चला। इस तरह के सामान्य अभ्यास अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों के तहत ही किए जाते हैं और यह देश की सामान्य जरूरतों का एक हिस्सा हैं।
 
प्रवक्ता ने वायुसेना के हवाले से बताया कि चाहे कोई भी देश कितना भी हस्तक्षेप क्यों न करे और कितनी ही दबाव बनाया जाए, चीनी वायु सेना पहले की तरह इस प्रकार के अभ्यास को करती रहेगी।
 
चीन पिछले काफी समय से इस तरह के अभ्यास करता आ रहा है और वायुसेना के विमान अक्सर लंबी दूरी तक उड़ान भरते हैं जो कईं बार ताइवान सीमा और जापान के सीमा क्षेत्रों तक चले जाते हैं।
 
इस माह के शुरू में ताइवानी सेना ने कहा था कि उसकी सीमा के निकट चीनी वायु सेना की तीन दिन तक चलें अभ्यास को देखते हुए उसने अपनी सेनाओं को सतर्क रहने के आदेश दे दिए थे।
 
चीन इस समय अपनी सेना के आधुनिकीकरण पर अधिक ध्यान दे रहा है जिसमें विमान वाहक पोतों का निर्माण और स्टील्थ युद्धक विमानों का विकास शामिल हैं। ताइवान के पास इस समय अधिकतर अमेरिका निर्मित हथियार हैं और वह अमेरिका से और आधुनिक हथियारों को देने का आग्रह  कर रहा है। (वार्ता) 
Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

LIVE: स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल

Gujarat TAT-HS Exam Date: उच्चतर माध्यमिक शिक्षक बनने का इंतजार खत्म, 2 अगस्त को होगी परीक्षा; जल्द आएंगे एडमिट कार्ड

दतिया में बीजेपी ने क्यों काटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, बवाल कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, टियर गैस का प्रयोग

PM मोदी बोले- 9 महीने में हुआ भारत-न्यूजीलैंड FTA, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

अगला लेख