Hanuman Chalisa
✕

चीन में भूस्खलन, 100 के मलबे में दबने की आशंका

Updated: शनिवार, 24 जून 2017 (10:45 IST)
बीजिंग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत के एक गांव में शनिवार तड़के हुए भूस्खलन में करीब 100 लोगों के मलबे में दब जाने की आशंका है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने आपात बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

माओक्सियन सरकार के समाचार कार्यालय के एक बयान के अनुसार पहाड़ का एक हिस्सा ध्वस्त होने के बाद मलबा गिरा और उसमें शीन्मो गांव के करीब 40 मकान दब गए। इससे नदी का 2 किलोमीटर हिस्सा भी बाधित हो गया। बयान में कहा गया कि आपात सेवाएं बचाव कार्य में जुटी हैं। भूस्खलन को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि अबा के तिब्बत एवं कियांग स्वायत्तशासी प्रीफेक्चर में पर्वत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। चीन के ग्रामीण और पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का खतरा हमेशा बना रहता है, विशेषकर भारी बारिश के दौरान। जनवरी में हुबेई प्रांत में एक होटल के भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

अगला लेख