ramcharitmanas

ग्यारह मेयर बाल यौन अपराधों के आरोपी

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (09:20 IST)
वाशिंगटन। सिएटल के मेयर एम मरे ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। इससे पहले पांचवें आदमी ने उन पर सार्वजनिक तौर आरोप लगाया था कि डेमोक्रेट नेता उसका तब यौन शोषण किया था जबकि वह छोटा बच्चा था।
 
विदित हो कि इस मामले में मरे अकेले नहीं हैं क्योंकि 2016 के बाद कम से कम 11 वर्तमान और पूर्व मेयरों पर बच्चों के साथ यौन दुराचार के आरोप लगे हैं। यह आरोप बच्चों की पोर्न फिल्मों से लेकर शारीरिक प्रताड़ना तक के हैं। कथित आरोपियों का कहना है कि उनका तब यौन शोषण किया गया था जबकि वे चार वर्ष तक के थे।
 
 
इससे पहले स्टिलवाटर, न्यू यॉर्क के मेयर रिक नेल्सन इस माह की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था। उन पर बच्चों के पोर्न संबंधी आरोप लगे थे और उन्हें इस मामले में गिरफ्‍तार भी कर लिया था। 
नेल्सन के उपर आरोप है कि किशोरों और बच्चों से जुड़े यौन दुराचार का उनका दशकों पुराना इतिहास रहा है। नेल्सन के खिलाफ यह पांचवां आरोप था। इस आशय की जानकारी टाइम्स यूनियन दे दी। उनके खिलाफ बलात्कार और गुदामैथुन के भी आरोप थे। 
 
नेल्सन को उनके पूर्व कथित आरोपों के लिए कभी सजा नहीं दी गई जबकि 1982 में उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने कथित तौर पर एक स्कूल बस में एक पांच वर्षीय लड़के के साथ अनुचित व्यवहार किया था। उस समय नेल्सन बस चलाया करते थे। 
 
नेल्सन एक डेमोक्रेटिक राजनीतिज्ञ पैट्रिक नेल्सन के पिता हैं जोकि 2018 के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। विदित हो कि वर्ष 2016 के डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दौरान वे वरमाउंट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स के प्रतिनिधि थे। 
 
पिछले सप्ताह, 78 वर्षीय डेल कीनन को तीन वर्ष तक एक किशोर का यौन शोषण के आरोपों का दोषी पाया गया। वे क्लेटन, न्यू यॉर्क के पूर्व मेयर रह चुके हैं।  
 
रैडोल्फ, नेब्रास्का के 61 वर्षीय मेयर ड्वेन स्कूट को विभिन्न बच्चों के साथ यौन अपराधों के मामलों में गिरफ्‍तार किए गए थे। पुलिस का कहना है कि स्कूट को पिछली जुलाई में‍ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार उन्होंने एक अवयस्क का चार से अधिक वर्षों तक यौन शोषण किया था। यह शोषण तब किया गया था जबकि पीडि़त तेरह वर्ष का था।  
 
गौरतलब है कि स्कूट के खिलाफ अभी भी मुकदमा चल रहा है और वे आज भी रैडोल्फ के मेयर हैं। ओहियो के पूर्व मेयर और डेमोक्रेट रिचर्ड कीनन को अप्रैल 2017 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने इस बात को माना कि वे एक चार वर्षीय लड़की से बारंबार बलात्कार के दोषी हैं।
 
कीनन को पहली बार अगस्त 2016 में पहली बार दोषी घोषित किया गया था और उन्हें दस वर्ष तक की सजा पूरी करने की बाद पैरोल की पात्रता के लिए योग्य समझा जाएगा। उन्होंने मुकदमे के दौरान दावा किया कि ' चार वर्षीय' बच्ची ने स्वयं ही उनका साथ दिया था। 
 
एंथनी सिल्वा जोकि स्टॉकटन, कैलिफोर्निया के तत्कालीन मेयर थे और उन्हें पिछले अगस्त गिरफ्तार किया गया था। उनका आरोप था कि उसने किशोरों को अल्कोहल उपलब्ध कराया था। ये लड़के गरीब युवा थे जोकि स्ट्रिप पोकर (ताश का एक खेल जिसमें एक चक्र में हारने पर खिलाडियों को अपना एक कपड़ा उतारना पड़ता है) रहे थे और उन्होंने उनको रिकोर्ड किया था। 
 
सिल्वा का कहना है कि उन्होंने संयोग से स्ट्रिप पोकर को रिकॉर्ड किया था। उन्होंने अदालत की कार्रवाई के बीच में टोका था और किसी भी अवयस्क को अल्कोहल देने के लिए किसी मुकाबले की शर्त नहीं रखी थी। उन्हें 40 घंटों की सामुदायिक सेवा के साथ सजा सुनाई गई थी। 
 
एक रिपब्लिकन नेता, सिल्वा, पर एक शिविर से हजारों डॉलर की गड़बड़ी करने का दोषी पाया गया था और यह मामला आज भी चल रहा है। कीनिथ लुइस बारेट उस समय विंस्टन, ओरेगॉन के तत्कालीन मेयर थे और उन्हें 19 मार्च को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्‍तार किया गया था। ये सभी एक सेक्स स्टिंग का हिस्सा थे।
 
अधिकारियों का कहना है कि चारों आदमी यह मानते थे कि वे एक 14 वर्षीय लड़की से मिलने जा रहे थे और वह सेक्स के लिए आई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि 
ये सभी लड़की के साथ सेक्स करने के चक्कर में आए थे। पुलिस का कहना है कि जब वह मिलने के लिए आया था तो एक हैंडगन को छिपाकर लाया था।
 
पिछले वर्ष ही जॉर्जिया के एक आदमी को एक 11 वर्षीय लड़के और एक 12 वर्षीय लड़की के साथ दुराचार के लिए सजा सुनाई गई थी। लड़की ने बताया कि तब जॉर्जिया  के मेयर क्रिस्टोफर राइट ने न केवल उसके साथ बलात्कार किया था वरन उसे अओरल सेक्स करने के लिए भी मजबूर किया था। 
 
राइट डेमोक्रेट प्रत्याशी के तौर पर 22 साल की उम्र में पहली बार मेयर चुने गए थे। उन्हें जून 2016 में दोषी ठहराया गया था। राइट ने इसका कोई प्रतिवाद नहीं किया  लेकिन उन्हें जनवरी 2017 में 20 साल के प्रोबेशन की सजा सुनाई गई थी। इस सजा के बाद वे सार्वजनिक पद के लिए कोई चुनाव नहीं लड़ सकते थे। उन पर केवल एक हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।
 
रॉकडेल, टेक्सस के पूर्व मेयर डारेल जीन वाकर को यौन दुराचरण के लिए जून 2016 में दोषी ठहराया गया था। उनका अदालत में कहना था कि ऐसा हुआ था लेकिन 'यह केवल शैक्षिक कारणों से किया गया था और इसमें सेक्स की संतुष्टि का अंश नहीं था।' उन्होंन लड़के के जननांग को छूकर देखा था। 
 
वाकर ने एक छोटे यौन आरोप के मामले में खुद को दोषी माना था। अगस्त 2016 की इस घटना के बाद उन्होंने वकीलों से समझौता कर लिया कि कोर्ट उन्हें सेक्स अपराधी के तौर पर रजिस्टर नहीं करेगी। मिलब्रुक, न्यू यॉर्क के पूर्व मेयर डोनाल्ड एच. ब्रिग्स को एक अपराध का दोषी पाया गया। दिसंबर 2016 की इस घटना में 'कथित तौर पर   उन्होंने अपने से 17 वर्ष छोटे युवा के साथ अनुचित‍ यौन सम्पर्क करने की कोशिश की थी। 
 

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

अगला लेख