Hanuman Chalisa

NASA ने 'चंद्रयान-2' के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को दी बधाई

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (23:41 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोमवार को अपनी समकक्ष भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई देते हुए कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले भारत के इस मिशन में हासिल की जाने वाली जानकारियों को जानने के लिए वे उत्सुक हैं।
 
सोमवार को भारत ने अपने दूसरे चंद्र मिशन 'चंद्रयान-2' को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। 'बाहुबली' नाम के सबसे ताकतवर रॉकेट जीएसएलवी-मार्कIII एम 1 ने प्रक्षेपण के करीब 16 मिनट बाद यान को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया।

मिशन के तहत चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में रोवर उतारकर अन्वेषण और अध्ययन किया जाएगा। रोवर की 7 सितंबर को 'सॉफ्ट लैंडिंग' कराए जाने की योजना है।
 
नासा ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई। हमारे 'डीप स्पेस नेटवर्क' के इस्तेमाल वाले आपके मिशन का समर्थन कर हमें गर्व की अनुभूति हो रही है और हम यह जानने की प्रतीक्षा में हैं कि आप चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में क्या जानकारियां जुटाते हैं, जहां हम आने वाले कुछ वर्षों में आर्टेमिस मिशन के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेंगे।
 
नासा ने 20 जुलाई को ही चंद्रमा पर उतरने की 50वीं वर्षगांठ मनाई है। नासा चंद्रमा को लेकर एक महत्वाकांक्षी मिशन 'आर्टेमिस मिशन' पर काम कर रहा है जिसमें 'पहले महिला और उसके बाद पुरुष' चांद की सतह पर उतरेंगे। 

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

पेपर लीक कैसे रोकेंगे! मल्लिकार्जुन खरगे ने क्यों कहा अधूरा बिल लाई सरकार

LIVE: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, लोकसभा 3 बजे तक स्थगित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपए मंजूर

इंदौर में आर्थिक तंगी से मां-बेटे ने खाया जहर, क्‍या देश में बढ़ रहे तंगी से मौत के मामले?

सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली सरकार को निर्देश, पैलेट गन से जख्मी छात्रों का करवाए निशुल्क इलाज

अगला लेख