dharma sangrah

अमेरिकी संसद के बाहर विस्फोटकों से लदे ट्रक की खबर, पुलिस ने इमारतों को कराया खाली

Updated: गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (22:54 IST)
अमेरिकी संसद भवन के पुस्तकालय के बाहर एक पिकअप ट्रक में संभवत: विस्फोटक होने की सूचना की पुलिस जांच कर रही है और आसपास की इमारतों को खाली कराया गया है।

कानून प्रवर्तन एजेंसी के दो अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को यह अहम जानकारी दी है। संसद के बाहर विस्फोटकों से लदा ट्रक होने की खबर मिलने के बाद से सनसनी फैल गई है। अमेरिकी संसद भवन की पुलिस ने कहा कि अधिकारी संसद के पुस्तकालय के पास संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे हैं। यह इमारत संसद भवन एवं उच्चतम न्यायालय के समीप है।

कानून प्रवर्तक अधिकारियों ने कहा कि जांचकर्ता मौके पर हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या यह उपकरण एक विस्फोटक था? अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर जांचकर्ता यह पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं कि क्या उपकरण एक विस्फोटक था और क्या ट्रक में मौजूद व्यक्ति के पास डेटोनेटर था। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने मौके पर स्नाइपर्स भेजे हैं। पुलिस की गाडिय़ों और बैरिकेड्स से इलाके को बंद कर दिया गया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहा है और कानून प्रवर्तन उसे इसकी जानकारी दे रहा है।

विस्फोटक की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके को पुलिस की कारों और बैरिकेड्स से ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अलावा कई फायर ट्रक और एंबुलेंस भी वहां तैनात किये गये हैं। आपको याद दिला दें कि अभी कुछ महीनों पहले ही वॉशिगटन में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी और रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के मुख्यालय में पाइप बम मिला था। इससे एक दिन पहले हजारों ट्रंप समर्थकों ने जनवरी के महीने में यूएस की राजधानी में प्रदर्शन भी किया था।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनता की पीड़ा, दिव्यांगों और महिलाओं को मिला खास तोहफा

'प्रधानमंत्री को विक्टिम कार्ड खेलना बेहद पसंद', जयराम रमेश का मोदी पर हमला, बोले- देश से माफी मांगें

10 दिन में दूसरा आतंकी हमला, कूलगाम में 2 प्रवासी मजदूरों की मौत

LIVE: पीएम मोदी ने भोगापुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, आंध्र को 17900 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

अगला लेख