Daily Horoscope
✕

कनाडा के 2 नागरिकों की रिहाई के लिए अमेरिका ने बनाया चीन पर दबाव

Updated: शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (10:21 IST)
ओटावा। ओटावा और वॉशिंगटन ने चीन में हिरासत में लिए गए कनाडा के दो नागरिकों की रिहाई के लिए बीजिंग पर दबाव बढ़ा दिया है। ऐसा समझा जाता है कि अमेरिकी वारंट पर एक चीनी कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी को वैंकूवर में गिरफ्तार किए जाने के जवाब में चीन ने यह कार्रवाई की है।


यूरोपीय संघ ने भी कहा है कि वह कनाडाई नागरिकों को हिरासत में लिए जाने के मामले में कनाडा का समर्थन कर रहा है। चीन और अमेरिका के बीच प्रतिद्वंद्विता में ओटावा फंस गया है। कनाडा की विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, हम इस महीने की शुरुआत में दो कनाडाई नागरिकों को चीनी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने से बेहद चिंतित हैं और उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग करते हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने भी दोनों को रिहा करने की मांग की। वहीं यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के लिए उच्च प्रतिनिधि फेडरिका मोगेरिनी ने एक प्रवक्ता के जरिए कहा, यूरोपीय संघ कनाडा सरकार के प्रयासों का समर्थन करता है।

चीन ने कनाडा के पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिग और व्यापार सलाहकार माइकल स्पेवोर को 10 दिसंबर को हिरासत में ले लिया था। यह कार्रवाई एक दिसंबर को वैंकूवर में चीनी कंपनी हुवावे की मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वानझोउ को विमान बदलने के दौरान गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई थी।

मेंग को बाद में उनके प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई पूरी होने तक के लिए जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अमेरिका ने उन पर ईरान पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध चल रहा है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

अगला लेख