suvichar

कैलिफोर्निया में आग से 35 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (12:25 IST)
सोनोमा। अमेरिका में उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई है तथा सैकड़ों लापता हैं। 
 
रविवार रात करीब भड़की इस आग के कारण 5,700 मकान और दुकानें जल गई हैं और कम से कम 25,000 लोगों को अपना घरबार छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा। तेज हवाएं चलने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। सोनोमा काउंटी में आग लगने के बाद लापता हुए 200 लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है। 
 
करीब 1 लाख 90 हजार एकड़ में फैली इस आग के कारण कैलिफोर्निया में 84 वर्षों में सबसे अधिक क्षति हुई है। बताया जा रहा है कि यह देश के इतिहास में सबसे विनाशकारी आग है। 8,000 से अधिक दमकलकर्मी हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वे इस काम में सफल नहीं हो सके हैं। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में आएंगे राहुल गांधी, 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम

बालाघाट में बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख की सहायता, बोले CM, प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

अगला लेख