dharma sangrah
✕

तब बीयर से चलने लगेंगी गाड़ियां

Updated: शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (17:21 IST)
लंदन। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में कहा है कि ‍भविष्य में बीयर से बने ईंधन का पेट्रोल डीजल के स्थान पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में वैज्ञानिकों ने काफी शोध के बाद एक नई तकनीक का पता लगाने का दावा किया है जिससे ऐसा संभव हो जाएगा।  
 
तेजी से घटते पारंपरिक ईंधन के चलते पूरी दुनिया में विकल्‍पों की तलाश हो रही है और भविष्य में तमाम तरह के दूसरे ईंधन तैयार करने की कोशिशें हो रही हैं जिससे कि भविष्य में पेट्रोल-डीजल के बिना भी गाड़ियां और मशीनें चलाई जा सकें। 
 
इसी तरह के एक प्रयास में इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के वैज्ञानिकों के दल ने कई सालों के अध्ययन के बाद एक ऐसी तकनीक का खुलासा किया है जो इथेनॉल को बुटेनॉल नाम के ईंधन में बदल देती है। सबसे बड़ी बात है कि बुटेनॉल, इथेनॉल की तुलना में ज्यादा बेहतरीन ईंधन है और यह पेट्रोल डीजल का बेहतर विकल्प बन सकता है।
 
शोधकर्ताओं का कहना है कि वैसे तो सभी तरह के अल्‍कोहल पेय में इथेनॉल मौजूद होता है परंतु बीयर से इसे प्राप्त करके वाहनों के ईंधन में बदलना काफी आसान है। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि भले ही अभी बीयर को किसी कार को चलाने के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, लेकिन लैब टेस्टिंग के लिए बीयर आधारित ईंधन का इस्तेमाल एक बेहतरीन विकल्प है। 
 
ब्रिस्टल यूनीवर्सिटी की इस रिसर्च टीम का मानना है कि बुटेनॉल की लैब टेस्टिंग में अभी करीब 5 साल और लगेंगे, तब जाकर वे इसे बिल्कुल सही तरीके से बना पाएंगे और उसे कारों और ट्रकों में इस्तेमाल कर पाएंगे। भविष्य में इस बात की पूरी संभावना है कि बीयर के बाई प्रोडक्ट बुटेनॉल से कारें और मशीनें चलती नजर आएंगी। 
 
उनका कहना है कि अभी भी ब्रूट्रोलियम नाम से कई देशों में बीयर से बना बायो फ्यूल बिक रहा है। फ्रांस से लेकर न्यूजीलैंड तक कई देशों में बीयर के कचरे से बनने वाला बायोफ्यूल ब्रूट्रोलियम भरवाकर लोग अपनी कारें भी चलाना शुरु कर चुके हैं। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने सपा को बताई उसकी हैसियत, राजभर का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख