dharma sangrah
✕

पत्‍नी चाहती थी बेसमेंट, पति ने बना दिया जमीन के नीचे महल...

Updated: बुधवार, 1 अगस्त 2018 (15:46 IST)
पत्‍नी चाहती थी आलू रखने के लिए बेसमेंट.. लेकिन पति ने 23 साल तक अथक मेहनत कर पत्‍नी के लिए जमीन के अंदर बना दिया महल... दुर्भाग्‍य से वह शख्‍स अब नहीं रहा, लेकिन महल पर्यटकों को बहुत आकर्षित कर रहा है।


खबरों के मुताबिक, आर्मेनिया के अरिंज गांव में एक महिला तोस्या घारीबिन ने अपने पति लेवोन अरकेल्यान से आलू रखने के लिए बेसमेंट में एक कमरा बनाने को कहा, लेकिन लेवोन ने 23 साल में जमीन के अंदर एक महल तैयार कर दिया। 2008 में लेवोन दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनका बनाया महल पर्यटकों को बहुत आकर्षित कर रहा है।

महल को मध्ययुगीन इमारत की शक्ल दी गई है। महल में गुफाएं और नहरें भी बनाई गईं हैं। दरवाजों को मेहराब की शक्ल दी गई है। दीवारों पर बड़े-बड़े आले उकेरे गए हैं। लेवोन की पत्‍नी तोस्या इसे प्यार की निशानी करार देती हैं और यहां आने वाले पर्यटकों को महल के सातों कमरे दिखाती हैं। तोस्या ने अपने पति की याद में एक म्यूजियम भी बनाया है।

लेवोन ने 1985 में जब एक बार खुदाई शुरू की तो फिर उसके बाद नहीं रुके। पत्‍नी ने कई बार रोकना चाहा, लेकिन वे अपनी योजना पर अडिग रहे। लेवोन ने घर बनाने का प्रशिक्षण लिया था। इसके लिए वे रोज 18 घंटे काम करते थे।

लेवोन ने 20 साल से ज्यादा समय में जमीन के अंदर सामान्य औजारों से तीन हजार वर्गफुट हिस्सा खोद लिया था। शुरुआत में जमीन खोदने में उन्हें काफी मेहनत लगी। मेहनत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने खुदाई में 600 ट्रक मिट्टी और पत्थर निकाले। 2008 में 67 साल की उम्र में लेवोन की हार्टअटैक से मौत हो गई।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख