sundarkand
✕

ब्रिटिश महिला के सामने सरेआम हस्तमैथुन...

Updated: गुरुवार, 21 मई 2015 (19:08 IST)
लंदन। एक ब्रिटिश महिला उस समय ठगी सी रह गई जब मुंबई में एक युवक उसे घूरते हुए बस स्टॉप पर सरेआम हस्तमैथुन करने लगा। इस बात को जब महिला ने सोशल मीडिया में साझा किया तो भारतीय लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस महिला को अपना सहयोग प्रदान किया।

इस 27 बरस की महिला का नाम लुसी हैमिंग्स है। उन्होंने बताया कि जब मैंने इस मुंबई के युवक की निहायत अश्लील हरकत को अपने ब्लॉग पर पोस्ट किया तो मेरा ब्लॉग देखने के बाद कई भारतीयों ने मुझे संवेदनाभरे संदेश भेजे। उन्होंने कहा कई भारतीय लोगों ने युवक के द्वारा की गई इस अश्लील हरकत के लिए माफी तक मांगी है।

हेमिंग्स ने भारत में अपनी यात्रा के 3 महीने गुजारे और ब्रिटेन में लौटकर उन्होंने यहां पर बिताए गए दिनों के साथ अनुभवों को भी ब्लॉग के जरिए हेमिंग्स लिखती हैं कि जब मैं मुंबई के बस स्टॉप पर बैठी थी, तभी मैंने देखा कि एक युवक मेरे करीब आया और मेरी आंखों के सामने वह हस्तमैथुन करने लगा। युवक की इस अश्लील हरकत से मैं शर्म के मारे पानी-पानी हो गई। मैं कुछ भी समझ नहीं पा रही थी कि आखिर वह युवक ऐसी गंदी हरकत क्यों कर रहा है।    

हेमिंग्स के मुताबिक युवक को अपनी आंखों के सामने हस्तमैथुन करते वक्त मैं बहुत डर गई थी और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी। मुझे भय था कि कहीं यह युवक इससे आगे बढ़कर और कोई तमाशा न खड़ा कर दे।

हेमिंग्स आगे लिखती हैं कि मैं भारतीय संस्कृति का बहुत सम्मान करती हूं, इसलिए मैंने इस अशोभनीय घटना वाले दिन बदन को पूरी तरह से ढंकने वाले कपड़े पहन रखे थे।   

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वह बहुत निराश हुईं क्योंकि वे ज्यादातर यात्रा करने के दौरान लोगों से बातें करना पसंद करती हैं लेकिन उस घटना के बाद मुझे बहुत डर लगने लगा था। मैं लोगों को देखने तक में डरने लगी थी, बात करना तो बहुत दूर की बात थी।  

मैं लगातार सोच रही थी कि क्या मेरे साथ ऐसा दोबारा होगा? मैं जानती थी कि नहीं होगा, लेकिन अगले तीन दिनों तक मैं इस सदमे से उबर नहीं पाई।    

मैं इस ब्लॉग के सहारे उन सभी महिलाओं को संदेश देना चाहती हूं कि उनके साथ विश्व के किसी भी कोने में हुए यौन उत्पीड़न के बारे में डरे नहीं, बल्कि सबको बताएं।          

भारतीय लोगों ने इस संबंध में महिला को अपना सहयोग प्रदान किया है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'मैं अपने देश की ओर से उस शर्मनाक घटना के लिए माफी मांगता हूं।'  उसने आगे लिखा, यह जानकर बड़ा बुरा लगा कि आपका हमारे देश में इतना कड़वा अनुभव रहा...।  

एक और भारतीय शुभचिंतक ने लिखा, 'वे इस घटना पर शर्मिंदा महसूस करते हैं और इसके लिए माफी मांगते हैं।' एक और व्यक्ति ने लिखा, 'भारत की करोड़ों की जनसंख्या में मौजूद कुछ लोग भारत को शर्मिंदा करते हैं। इसलिए इस घटना को देखते हुए मैं भी शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। मैं मानता हूं कि तुम अपने देश लौट चुकी हो, लेकिन हमारी माफी से शायद कुछ अंतर पड़े।'     

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

भारत में चीन की घुसपैठ के सवाल पर अरुणाचल BJP मंत्री का जवाब, एक बार धुरंधर देख लो, लोगों ने कर दिया ट्रोल

जियो की लिस्टिंग पर अनंत अंबानी ने कही दिल जीतने वाली बात, भावुक हुए मुकेश अंबानी

LIVE: कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

Top News 28 October: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्णब से तबाही, यूपी-बिहार MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया