dharma sangrah
✕

नवविवाहिता ने की ससुराल के 13 लोगों की हत्‍या

Updated: मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (00:19 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक नवविवाहित महिला ने कथित तौर पर अपने पति को मारने के लिए दूध में जहर मिलाया था, लेकिन इस जहरवाले दूध की ‘लस्सी’ पीने के कारण उसके ससुराल के 13 अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई।
 
मीडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, उस महिला की पहचान आसिया के तौर पर हुई है और उसकी शादी जबरन कराई गई थी। उसने अपने पति अमजद को अपने रास्ते से हटाने के लिए जहर मिला दूध लेकर आई थी, लेकिन किसी कारण से उसके पति ने यह दूध नहीं पिया।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि बाद में इस जहर मिले दूध की लस्सी बना दी गई और इसे ससुराल वालों को इसे पीने के लिए दिया गया। इसे पीने के बाद ससुराल के कई लोगों में जहर पीने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। अखबार के मुताबिक, इस जहर मिली लस्सी को पीने से 13 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
 
दो दिन पहले खबर प्रकाशित होने तक मुजफ्फरगढ़ के दौलत पौर इलाके की इस घटना पर रहस्य बना हुआ था। पुलिस ने बताया कि बाद में आसिया ने दूध में जहर मिलाने की बात स्वीकार कर ली।
 
उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उस महिला के कथित प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। इस हत्याकांड में उसका भी हाथ शामिल माना जा रहा है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

अगला लेख