Daily Horoscope
✕

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, कोरोना की वजह से परेड देखने नहीं आ सके भारत

Updated: मंगलवार, 26 जनवरी 2021 (09:48 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मुक्त कराने के लिए दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं।
 
भारत के 72वें गणतंत्र दिवस पर बोरिस को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने अपने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपनी यात्रा रद्द कर दी।
 
बोरिस ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक वीडियो संदेश में कहा कि यह एक असाधारण संविधान के लागू होने का उत्सव है जिसने भारत को विश्व में सबसे बड़े संप्रभु लोकतंत्र के तौर पर स्थापित किया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने आने वाले महीनों में भारत दौरे पर आने की बात भी दोहराई।
 
जॉनसन ने कहा, 'मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विनम्र आग्रह पर इस खास अवसर का साक्षी बनने को उत्साहित था, लेकिन कोविड-19 के कारण उत्पन्न समस्याओं के कारण मुझे लंदन में ही रुकना पड़ा।'
 
उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर टीका विकसित करने, उसे बनाने और वितरित करने के लिए काम कर रहे हैं, जो मानवता को वैश्विक महामरी से मुक्त करने में मदद करेगा। ब्रिटेन, भारत और कई अन्य राष्ट्रों के संयुक्त प्रयासों की बदौलत हम कोविड के खिलाफ जीत दर्ज करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। मैं इस साल भारत आने के लिए उत्सुक हूं, ताकि हमारी दोस्ती को मजबूत कर सकें, रिश्तों को आगे बढ़ा सकें, जिसका संकल्प प्रधानमंत्री मोदी और मैंने किया है।
 
ब्रिटेन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'विश्वभर में यह वायरस लोगों को दूर रहने पर मजबूर कर रहा है, जिसमें ब्रिटेन और भारत में रहने वाले परिवार और दोस्त भी शामिल हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक हमारे बीच के जीवंत पुल हैं। मैं भारत और ब्रिटेन में सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।'

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख