biodatamaker
✕

तुर्की में बम धमाका, 51 मरे, कई घायल

Updated: रविवार, 21 अगस्त 2016 (23:38 IST)
गाजिआनटेप। तुर्की के दक्षिणी गाजिआनटेप शहर में शनिवार रात एक विवाह समारोह के दौरान हुए जबरदस्त आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई और इससे अधिक संख्या में लोग घायल हो गई।
राष्ट्रपति तैयप इर्दोगन ने घटना की निंदा करते हुए इस घटना के पीछे इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों का हाथ होने का संदेह व्यक्त किया है।        
                
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि कुर्द समर्थक पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के एक सदस्य के विवाह समारोह में हुए इस विस्फोट में दूल्हे को भी चोटें आई हैं। दुल्हन पूरी तरह सुरक्षित है। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ जब विवाह समारोह खत्म होने ही वाला था। लोग नाच रहे थे और तभी उनके बीच एक जबरदस्त धमाका हुआ।
                
गौरतलब है कि तुर्की कई सुरक्षा खतरों का सामना कर रहा है। पिछले कुछ महानों के दौरान दक्षिणी तुर्की में कई बम धमाके हुए हैं जिनमें कुर्द अलगाववादी या आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की भूमिका बताई जाती है और कई बार इन हमलों को पड़ोस के सीरिया में जारी संघर्ष से भी जोड़कर देखा जाता है। तुर्की को एक साथ आईएस और प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी का भी सामना करना पड़ रहा है।
              
गत 15 जुलाई को देश में तख्तापलट का प्रयास किया गया था। सरकार को हटाने के लिए विद्रोहियों ने टैंकों और जेट विमानों तक पर कब्जा कर लिया था। सरकार ने अमेरिका निवासी मुस्लिम धर्मगुरु फतुल्लाह गुलेन को विद्रोह के लिए जिम्मेदार ठहराया है। (वार्ता) 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल समेत 3000 सेे ज्यादा हिरासत में

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

अगला लेख