ganesh chaturthi

बोको हराम ने घात लगाकर 8 लोगों की हत्या कर दी

Updated: सोमवार, 12 जून 2017 (12:54 IST)
कांगो/ नाइजीरिया। बोको हराम के बंदूकधारियों ने सिविलियन मिलिशिया फोर्स के 8 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। बंदूकधारियों ने फोर्स के सदस्यों पर सुबह घात लगाकर उस समय हमला किया, जब वे लोग संयुक्त रूप से हमला करने के लिए अन्य सैनिकों का इंतजार कर रहे थे।
 
यह हमला उस समय हुआ, जब सिविलियन ज्वॉइंट टास्क फोर्स (सीजेटीएफ) के सदस्य उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में कोंडुगा इलाके के केमला गांव में अन्य सैनिकों के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
 
सीजेटीएफ के सदस्य इब्राहीम लीमैन ने रविवार को समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि राज्य की राजधानी मैदुगुरि में सुबह करीब 5.30 बजे बोको हराम के बंदूकधारियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में हमारे 8 साथी मारे गए। पहले निगरानी करने वाले सैनिक केमला पहुंच गए थे, जहां से संयुक्त रूप से बोको हराम इनक्लेव पर हमला करने के लिए अन्य सैनिकों को भी शामिल होना था।
 
उन्होंने बताया कि इसमें से बोको हराम के कुछ लोगों को संकेतों से उनकी योजना का पता चल गया और वे लोग घात लगाकर हमला करने के लिए पेड़ों पर चढ़ गए। इसके बाद जैसे ही सैनिक वहां पहुंचे, बोको हराम के सदस्यों ने गोलीबारी शुरू कर दी। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख