ganesh chaturthi
✕

तुर्की के काला सागर तट के पास नौका डूबी, 21 मरे

Updated: शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (08:10 IST)
दुबई। तुर्की के काला सागर तट के पास एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
 
समाचार एजेंसी एनादोलु ने तुर्की के तटरक्षक बल के हवाले से बताया कि नाव में प्रवासी सवार थे और इनमें से लगभग 40 प्रवासियों को बचा लिया गया है। इन प्रवासियों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसके बच्चे को नहीं बचाया जा सका।
 
लापता लोगों की तलाश में बचाव अभियान अब भी जारी है। कांडिरा के एक स्थानीय अधिकारी मेहमत उनल ने कहा कि नाव में करीब 70 लोग सवार थे और इनमें से अधिकतर इराकी थे।
 
मीडिया में जारी अस्पष्ट खबरों के मुताबिक नाव में शरणार्थी लोग सवार थे जो रोमानिया पार करने जा रहे थे। लेकिन खराब मौसम और अधिक पानी के भराव होने के कारण नौका डूब गई। पश्चिमी तुर्की और काला सागर में शुक्रवार रात से ही तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है। (वार्ता) 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख