biodatamaker

शॉपिंग मॉल में धमाका, तीन की मौत, 24 घायल

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (19:29 IST)
कुआलालम्पुर। मलेशिया के सारावाक शहर में शॉपिंग मॉल में हुए एक धमाकेदार विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हो गए। दमकल अधिकारी विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं लगा पाए हैं।
 
आधिकारिक समाचार समिति बर्ननामा ने बताया कि गैस टैंक में रिसाव के कारण विस्फोट होने की आंशका है।
 
कुचिंग में दमकल बचाव विभाग के प्रमुख वान अब्दुल मुबिन ने बताया कि उसे अंतरराष्ट्रीय समय अनुसार सुबह सात बजकर 37 मिनट पर घटना की जानकारी देने के लिए फोन आया था।
 
उन्होंने कहा कि हमने 39 अधिकारी मौके पर भेजे। हम विस्फोट के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में शहर में हुई यह सबसे खतरनाक त्रासदी है। लेकिन यह बम नहीं था। 
 
मुबिन ने कहा कि हमने तीन लोगों के शव बरामद किए हैं। 24 घायलों को वहां से निकाल नजदीक स्थित  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि शॉपिंग मॉल के भू-तल पर एक दुकान के पास विस्फोट हुआ, जहां नवीनीकरण का काम चल  रहा था। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख