Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान में मतदान के बीच क्वेटा में विस्फोट, 31 की मौत

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (13:56 IST)
फाइल फोटो
कराची। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मतदान की खबरों के बीच बुधवार को एक विस्फोट में 31 लोगों के मारे जाने की खबर है। धमाके में 30 लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों को मतदान के दौरान हिंसा की आशंका थी, जिसके मद्देनजर करीब एक हजार कफन तैयार रखे गए हैं। 
 
एक जानकारी के अनुसार विस्फोट, क्वेटा के एक मतदान बूथ के पास खड़े एक पुलिस वाहन के पास हुआ। इस धमाके में मरने वालों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। 
 
खैबर पख्तूनख्वा में गोलीबारी : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक मतदान केंद्र के बाहर दो प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच गोलियां चलीं जिसमें पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ का एक कार्यकर्ता मारा गया और दो अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना आम चुनावों के लिए मतदान शुरू होने के बाद स्वाबी जिले के नवां काली में एक मतदान केंद्र के बाहर हुई। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, इमरान की पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवामी नेशनल पार्टी के समर्थकों से झड़प हो गई जिसमें तहरीक-ए-इंसाफ का एक कार्यकर्ता मारा गया। एक अन्य घटना में लड़काना में एक राजनीतिक शिविर के बाहर पटाखा विस्फोट में चार लोग घायल हो गए।
 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान नेशनल असेंबली की 272 और चार प्रांतीय विधानसभाओं की 577 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। साढ़े 10 करोड़ मतदाता नई सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख