Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट, 23 की मौत

Updated: रविवार, 6 मई 2018 (18:11 IST)
कराची। पाकिस्तान की एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में कम से कम 23 श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
 
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बलोचिस्तान प्रांत के क्वेटा में शनिवार को मारवार की खदान में गैस धमाके की वजह से 16 मजदूरों की मौत हो गई। उसके पास ही एक अन्य खदान में भूस्खलन के कारण 7 और लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसों में 15 लोगों के घायल होने की खबर है।
 
अधिकारियों ने कहा कि खदान में मीथेन गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ है। एक अधिकारी जावेद शाहवानी ने कहा कि शवों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है लेकिन इसमें समय लगेगा, क्योंकि सारे शव काफी गहराई में दबे हैं। अधिकारी ने पाकिस्तानी अखबार डॉन से कहा कि मारे गए सारे खनिक खाइबर पख्तुनवा शांगला जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे। (वार्ता)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

Top News 4 November : दिल्ली की हवा जहरीली, US मिड टर्म इलेक्शन, राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में मतगणना जारी, कहां किसने मारी बाजी?

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

अगला लेख