Hanuman Chalisa
✕

यहां हुई काली बर्फबारी, लोग रह गए हैरान...

Updated: शनिवार, 29 जनवरी 2022 (17:11 IST)
रूस में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां सुदूर पूर्व में साइबेरिया के मगदान क्षेत्र में काली बर्फबारी को देखकर लोग हैरान रह गए। सामने आई तस्वीरों में यह साफ-साफ देखा जा सकता है कि ठंडे बसे इलाके में काली बर्फ बिछी हुई है।

खबरों के अनुसार, यहां गांव के निवासियों ने शिकायत की है कि उन्हें प्रदूषण वाली सर्दियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से सफेद बर्फ गिरने की जगह काली बर्फ गिर रही है।इस गांव में कोयले से जलने वाले गर्म पानी का प्लांट है, जो यहां के 4 हजार लोगों को जरूरी गर्मी प्रदान करता है। इसके चलते कालिख और धूल की वजह प्रदूषण भी बढ़ गया है।

यहां साल 2019 में भी ऐसा हो चुका है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस महीने यहां पर तापमान -50 डिग्री के नीचे तक पहुंच गया और इस वजह से यहां पर बड़े पैमाने पर कोयला जलाया गया है, जिसकी वजह से यहां पर बर्फ के ऊपर काले धुएं की परत जम गई।

घरों को -50 डिग्री सेल्सियस के तापमान में गर्म रखने के लिए ताप संयंत्रों को बिजली देना जरूरी है। धुएं को इकट्ठा करने वाले उपकरण ताप संयंत्रों में लगाए गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि वर्तमान में वे सफाई करने में सक्षम नहीं हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख