Daily Horoscope
✕

पुतिन के लिए राहत भरी खबर, रूस में विद्रोह थमा, वापस लौटी वैगनर की सेना

Updated: रविवार, 25 जून 2023 (08:11 IST)
Russia News: रूस के लिए यूक्रेन में लड़ाई लड़ने वाले भाड़े के सैनिकों के वैगनर समूह (Wagner) के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने रक्तपात से बचने के लिए मास्को की ओर मार्च रोक दिया है। इस बीच क्रेमलिन ने एक बयान जारी कर कहा कि विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, बेलारूस के दखल के बाद के प्रिगोझिन ने रूस की ओर बढ़ते कदमों को रूक दिया। वैगनर के लड़ाके रूस से वापस लौट रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि प्रिगोझिन ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस विद्रोह ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ा दी थी। हालांकि पुतिन के सामने ये बगावत 24 घंटे भी नहीं टिक सकी।
 
प्रिगोझिन बीते 2 महीने से बगावत की तैयारी में जुटे थे। इस दौरान वे पुतिन को हथियारों की कमी पर गुमराह करते रहे और यूक्रेन से कब्जाए हथियारों को जमा करने में जुटे थे। रूस से लड़ने के लिए वही सेना खड़ी हो गई थी जिसे रूस ने ही पैदा किया है। ये जाहिर तौर पर रूस में तख्तापलट की कोशिश थी।
 
वैगनर गैंग की ओर से दावा किया गया था कि उसने करीब 30 हजार लड़ाके रूस के शहरों पर उतारे हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने वैगनर ग्रुप की इस बगावत को पीठ में छुरा घोपने वाली हरकत करार दिया था।
 
रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने घोषणा की कि वैगनर निजी सैन्य समूह पर सशस्त्र संगठित करने की कोशिश करने का आरोप लगने के बाद संभावित आतंकवादी कृत्यों को रोकने के लिए मॉस्को शहर, मॉस्को क्षेत्र और वोरोनिश क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन शुरू किया था।
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख