biodatamaker

बेथलेहम में तनाव के बीच क्रिसमस की तैयारियां

Updated: रविवार, 24 दिसंबर 2017 (15:02 IST)
बेथलेहम (फिलीस्तीनी क्षेत्र)। अमेरिका की ओर से येरुशलम को इसराइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के बाद बेथलेहम शहर और क्षेत्र में व्याप्त तनाव के बीच शहर में रविवार को क्रिसमस की तैयारियां चल रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 6 दिसंबर को की गई इस विवादित घोषणा के बाद इसराइली कब्जे वाले पश्चिमी तट के शहर बेथलेहम समेत अन्य स्थानों पर प्रदर्शन और संघर्ष की घटनाएं हुई थीं।
 
बेथलेहम में इन दिनों आमतौर पर सैलानियों का जमावड़ा रहता है लेकिन फिलीस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इसराइली सेना के बीच संघर्ष की घटनाओं के कारण इस बार यहां बहुत कम लोग दिखाई दे रहे हैं। आर्कबिशप पियरबाटिस्टा पिजाबल्ला ने बताया कि ट्रंप की घोषणा और इसके बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर दर्जनों समूहों ने यहां की यात्रा करने की अपनी योजना को टाल दिया।
 
येरुशलम में कैथोलिक गिरजाघर के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि वास्तव में इसने येरुशलम के आसपास तनाव पैदा किया और क्रिसमस से लोगों का ध्यान हटाया। दूसरी ओर इसराइल के पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि क्रिसमस की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ा है और वे पिछले साल की तुलना में इस साल ईसाई तीर्थयात्रियों की संख्या में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख