suvichar

आतंकवादियों के पास था बम बनाने वाला रसायन

Updated: मंगलवार, 10 मई 2016 (07:56 IST)
ब्रसेल्स। पेरिस और ब्रसेल्स में हुए घातक हमले के सरगना से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी गुट के खिलाफ बेल्जियम में कड़ी सुरक्षा के बीच सुनवाई शुरू हुई। न्यायाधीश ने मंगलवार को मुकदमे की शुरुआत में कहा कि पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले उन लोगों ने बम बनाने के लिए रसायन खरीदे थे।
 
जनवरी 2015 में वेरवियर्स में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए सात लोगों पर ब्रसेल्स की अदालत में मुकदमा शुरू हुआ। मामले में नौ संदिग्ध अभी भी फरार हैं।
 
पीठासीन जज पीयरे हेंडरिक ने कहा कि वेरवियर्स के ठिकानों पर छापा मारने वाली पुलिस ने हथियार और रसायनिक उत्पाद बरामद किए थे, जिससे चार किलोग्राम के टीएटीपी बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता था।
 
बेल्जियम पुलिस ने जनवरी 2015 में वेरवियर्स में साजिशकर्ताओं के एक संदिग्ध ठिकाने पर धावा बोला था जिसमें दो लोग मारे गए थे जबकि तीसरा पकड़ा गया था। गौरतलब है कि 13 नवंबर के हमलों में पेरिस में 130 लोग मारे गए थे। (भाषा) 

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख