dharma sangrah

तकनीक में तेजी से आ रहे हैं बदलाव, ओबामा ने चेताया

Updated: शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (10:55 IST)
टोरंटो। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तकनीक में तेजी के साथ हो रहे बदलावों के प्रति चेतावनी देते हुए कहा है कि सीमाओं को बंद करने से रोजगार के अवसर पैदा नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि विनिर्माण जैसे उद्योगों में जो तेजी से बदलाव आ रहा है, वह है ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस।
 
ओबामा ने शुक्रवार को यहां एक प्रगतिशील कनाडाई थिंक टैंक द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते कहा कि कृषि अर्थव्यवस्था से औद्योगिक अर्थव्यवस्था में बदलाव 150 वर्षों की अवधि के दौरान संभव हुआ लेकिन ये तकनीकी क्रांति केवल 20 वर्षों में हो रही है।
 
ओबामा ने कहा कि सरकारों के लिए तेज गति से हो रहे बदलाव के साथ कदमताल करना मुश्किल है। अगले 25 वर्षों में विकसित अर्थव्यवस्थाओं को इस तथ्य का सामना करना होगा कि अधिक वेतन वाली नौकरियां अब नहीं रहेंगी, जैसा कि परंपरागत तरीके से होता आया है।
 
उन्होंने कहा कि कारखाने खाली होंगे, क्योंकि वे सब रोबोट और कृत्रिम बुद्धि (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) से चलेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इस तरह का सिस्टम है जिसमें कृत्रिम रूप से सोचने, समझने एवं सीखने की क्षमता विकसित की जाती है, जो व्यवहार और प्रतिक्रिया देने में दक्ष हो और जो मानव से भी बेहतर हो। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

अगला लेख