Daily Horoscope
✕

मुझे कुत्ता कह दो, पाकिस्तानी मत कहो...

Updated: शनिवार, 20 अगस्त 2016 (16:55 IST)
बलूचिस्तान के लोगों में पाकिस्तान के प्रति कितनी घृणा है, इसका प्रमाण एक बलूच युवा से मिला। मजदक नामक इस युवा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दस्तावेजों की जांच के समय इमिग्रेशन अधिकारियों से कहा कि मुझे कुत्ता कह लीजिए, लेकिन मुझे खुद को पाकिस्तानी कहलवाना मंजूर नहीं है। 
बलूचिस्तान से आए रिफ्यूजी मजदक दिलशाद बलूच को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अथॉरिटीज के साथ घंटों बिताने पड़े थे। इकोनॉमिक्स टाइम्स को दिए साक्षात्कार में 25 साल के मजदक ने बताया कि जब कुछ महीनों पहले वे दिल्ली आए तो इमिग्रेशन अधिकारियों को उन पर शक हुआ। दरअसल, मजदक के पास से कनाडाई पासपोर्ट था, जिसमें उनका जन्मस्थान क्वेटा (पाकिस्तान) लिखा हुआ था।
 
मजदक ने कहा कि मुझे यह बात साबित करने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी कि मैं पाकिस्तानी नहीं हूं। मैंने अधिकारियों से कहा कि मुझे कुत्ता कह लो, लेकिन पाकिस्तानी मत कहो। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म स्थान बलूचिस्तान होने के कारण वैसे भी मुझे काफी परेशानी झेलनी पड़ी है।
 
मजदक ने बताया कि मेरे पिता मीर गुलाम मुस्तफा रैसानी एक फिल्म मेकर थे, जिनका पाक सेना अपहरण कर लिया। मां का भी शोषण किया गया। हमारी प्रॉपर्टी तबाह हो गई। मेरे पिता को 2006-08 के बीच पाक सेना ने अपनी कैद में रखा। लंबी कोशिशों के बाद हमारी रिहाई हुई और हम कनाडा चले गए। 
 
पाकिस्तान के अत्याचारों को उजागर करते हुए मजदक ने कहा कि पाकिस्तानी आर्मी हमेशा बलूचों के पीछे पड़ी रहती है। हमें देश के तौर पर पाकिस्तान को अपनाने के लिए दबाव बनाया जाता है और मना करने पर मौत के घाट उतार दिया जाता है।
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

अगला लेख