बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Baloch leader Mehran Marri accuses Pakistan army of resorting to rape, pillage
Written By
Last Modified: मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (13:05 IST)

बलूच नेता का बड़ा आरोप, दुष्कर्मी और हत्यारी है पाकिस्तानी सेना

बलूच नेता का बड़ा आरोप, दुष्कर्मी और हत्यारी है पाकिस्तानी सेना - Baloch leader Mehran Marri accuses Pakistan army of resorting to rape, pillage
बलूच नेता मेहरान मारी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना बलात्कार करने और गोली चलाने के लिए कुख्यात है। पाक सेना बलूचिस्तान में यही सब कुछ कर रही है।
 
बलूच नेता ने कहा कि एक महीने के अंतराल में मर्दान की एक महिला और एक गायिका के साथ पाकिस्तानी सेना ने बलात्कार किया। इसके लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनरल बाजवा हों या परवेज मुशर्रफ, सभी ने मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं।
 
मेहरान ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने जिस तरह से बांग्लादेश में ऑपरेशन सर्चलाइट चलाया था, उसी तरह की नीतियों का पाक सेना अब बलूचिस्तान में भी सहारा ले रही है।
ये भी पढ़ें
चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर, भिंड जिले में खाली कराए 19 गांव