Hanuman Chalisa

पश्चिमी देशों में लोकप्रिय हो रहा है योग : बाबा रामदेव

Updated: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (19:54 IST)
वॉशिंगटन। लोगों की जिंदगी में बदलाव लाकर योग को काफी लोकप्रियता मिल रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि विचारधाराओं, संस्कृति और धर्म पर आधारित वर्तमान संघर्ष को कम करने में योग काफी मदद कर सकता है।
उन्होंने कहा कि यह न केवल लोगों की जिंदगी में बदलाव ला रहा है बल्कि सकारात्मक व्यवसाय भी बनता जा रहा है। अगला चरण योग इन एक्शन होगा। उन्होंने टोरंटो से फोन पर बताया कि इससे विचारधाराओं, संस्कृति और धर्म पर आधारित वर्तमान संघर्ष को कम करने में मदद मिलेगी।
 
अमेरिका और पश्चिमी देशों में पिछले कई वर्षों से यात्रा पर आने वाले रामदेव ने कहा कि दुनिया के इस हिस्से में योग की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। उन्होंने इस वर्ष के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बारे में भी बात की और कहा कि चुनावों से संस्कृतियों और सभ्यताओं में राजनीतिक द्वंद्व तेज होगा और यही चीज यूरोप में हो रही है और हाल में ब्रिटेन में हुई है।
 
रामदेव ने कहा कि भारत में संस्कृतियों और सभ्यताओं में कोई संघर्ष नहीं है लेकिन निहित स्वार्थ वाले संघर्ष बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। सप्ताहांत में न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड के मुख्य अतिथि रहे रामदेव का मानना है कि प्रतिष्ठित वार्षिक समारोह को और पेशेवर बनाने और बेहतर समन्वय की जरूरत है लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

अगला लेख