Daily Horoscope
✕

भारत में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय शुरू करेंगे बाबा रामदेव

Updated: रविवार, 28 अगस्त 2016 (10:33 IST)
हयूस्टन। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी योजना विभिन्न क्षेत्रों में करीब 1 लाख छात्रों को शिक्षित करने के लिए अगले 5 वर्षों के भीतर भारत में एक विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने की है। उन्होंने इस बात का उल्लेख भी किया कि इसके लिए पहले ही 1,500 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है।
 
हयूस्टन में 23 अगस्त को एक कार्यक्रम में ‘योग और मन की शांति’ विषय पर बोलते हुए रामदेव ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में शिक्षा का स्तर विश्वस्तरीय संस्थानों की शिक्षा के स्तर के समकक्ष होगा।
 
योग गुरु ने कहा कि उन्होंने नई दिल्ली के निकट हयूस्टन विश्वविद्यालय की तरह ही एक यूनिवर्सिटी की स्थापना की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर लगभग 25,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
 
उन्होंने कहा कि इस संस्थान की ख्याति उच्च शिक्षा के प्राचीन संस्थानों- नालंदा और तक्षशिला के समान ही होगी ताकि दुनिया के विभिन्न हिस्सों के छात्र उच्च शिक्षा के लिए भारत को प्राथमिकता दें।
 
बाबा रामदेव ने कहा कि शिक्षा की भारतीय गुरुकुल परंपरा को फिर से शुरू करने और बढ़ावा देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर वैदिक शिक्षा बोर्ड के गठन का आग्रह किया है।
 
योग गुरु ने कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य, व्यापार और शिक्षा पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा। (भाषा)
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख