Narak Chaturdashi
✕

कनाडा के योग समारोह में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (10:49 IST)
टोरंटो। तीसरे 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के मौके पर ओंटारियो में आयोजित योग समारोह में भारतीय-कनाडाई समुदाय के हजारों लोगों ने भागीदारी की।

इस योग सत्र का आयोजन मिसिसागा के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में योग गुरु बाबा रामदेव और सिस्टर शिवानी ने किया। योग सत्र के दौरान बाबा ने उचित आसन, उचित आहार, प्राणायाम, सकारात्मक सोच और ध्यान के महत्व के बारे में बताया।

टोरंटो में भारत के वाणिज्य महादूत दिनेश भाटिया ने कहा कि सोमवार का दिन योग से होने वाले फायदों पर केंद्रित है। वे यहां आयोजित योग सत्र में शामिल हुए थे।

'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' कनाडा (आईवाईडीसी) की आयोजन समिति के निदेशक मंडल के प्रमुख सतीश ठक्कर ने कहा कि वे कनाडा में योग को प्रोत्साहित करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं और इसके अभ्यास से लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। (भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

अगला लेख