kundali milan
✕

पाकिस्तान में गटर में 'गणतंत्र'

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (19:24 IST)
पाकिस्तान में नेता जो भी करें, कम है। एक नेता हैं अयाज मेमन मोतीवाला। जनता को लुभाने के लिए वे तरह-तरह के तरीके अपनाते रहते हैं। कभी वोट की खातिर ये गटर में बैठ जाते हैं, तो कभी कचरे के ढेर पर। कभी अपने खुद के खून को सिर पर डालते हैं। अयाज मेमन मोतीवाला जोकरों की तरह हरकत करते हैं। इनकी हरकतों से लगता है कि गटर में है पाकिस्तान का गणतंत्र!
 
अयाज कराची के एनए-243 से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। अयाज बिना ढक्कन के एक मेनहोल में उतर जाते हैं और वहीं से फेसबुक लाइव करते हैं। वे कहते हैं कि स्थानीय सरकार ने अवाम को तालीम से दूर कर तबाह और बर्बाद कर दिया है। गटरों का खूबसूरत तोहफा दिया है। लोगों को बीमार करके अस्पताल और फिर कब्रिस्तान पहुंचाने का रास्ता दिया है।
 
अयाज की ये हरकतें लोगों को खुश भी करती हैं और लोग इसका मजा भी लेते हैं, लेकिन यह तो वक्त ही बताएगा कि उनकी ये हरकतें वोट में कितनी तब्दील होती हैं?
 
मिलते हैं मजेदार कमेंट : अयाज की इन हरकतों पर सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट मिलते हैं। एक व्यक्ति ने अयाज के लाइव पर कमेंट करते हुए लिखा कि इतनी बातें कर रहे हो। 300 रुपए खर्च करके गटर का ढक्कन ही लगवा दो। दूसरे ने लिखा- शर्म करो, सिन्ध की अवाम एक है। एक अन्य कमेंट में लिखा गया कि उफ! वोट लेने की खातिर लोग कहां-कहां घुस जाते हैं। एक अन्य व्यक्ति ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कौन ऐसा मुसलमान होगा, जो गटर में खड़ा होकर अल्लाह का नाम लेगा?

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

अगला लेख