dharma sangrah
✕

अमेरिका में सिख को मारी गोली, हमलावर बोला- अपने देश वापस जाओ

Updated: रविवार, 5 मार्च 2017 (09:57 IST)
न्यूयार्क। अमेरिका में एक अज्ञात व्यक्ति ने 39 वर्षीय एक सिख को उसी के घर के बाहर गोली मारकर घायल कर दिया। हमलावर गोली चलाते समय चिल्लाते हुए कथित तौर पर कह रहा था- 'अपने देश वापस जाओ।'
 
सिएटल टाइम्स की खबर के अनुसार, यह सिख व्यक्ति शुक्रवार को वाशिंगटन राज्य के केंट शहर स्थित अपने घर के बाहर अपना वाहन ठीक कर रहा था, तभी वहां एक अज्ञात व्यक्ति आ गया।
 
केंट पुलिस ने कहा कि दोनों व्यक्तियों के बीच कहासुनी हुई। पीड़ित का कहना है कि संदिग्ध व्यक्ति ने अपने देश वापस जाओ जैसी बातें कहीं। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित की बाजू में गोली मार दी।
 
पीड़ित के अनुसार, हमलावर छह फुट लंबा एक श्वेत आदमी था। उसने अपने चेहरे के निचले हिस्से को एक नकाब से ढका हुआ था।
 
केंट पुलिस प्रमुख केन थॉमस ने कहा कि सिख व्यक्ति को हालांकि कोई जानलेवा चोट नहीं आई है लेकिन वे इसे एक बेहद गंभीर घटना के तौर पर देख रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि केंट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसके लिए एफबीआई और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संपर्क किया है।
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख