suvichar
✕

अंतरिक्ष स्टेशन में समय बिताने वाले तीनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे

Updated: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (13:14 IST)
मॉस्को। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 6 महीने के अभियान के बाद 3 अंतरिक्ष यात्री गुरुवार को सुरक्षित धरती पर लौट आए। नासा के तीनों खगोलयात्रियों- अमेरिका के क्रिस केसिडी, रूस के अनातोली इवानिशीन तथा इवान वेगनर को लेकर आ रहा सोयूज कैप्सूल कजाखस्तान के देजकाजगन शहर के दक्षिण-पूर्व में गुरुवार की सुबह 7 बजकर 54 मिनट पर उतरा।
ALSO READ: धरती पर नमूना लाने के लिए NASA का अंतरिक्ष यान क्षुद्र ग्रह पर पहुंचा
चिकित्सा जांच के बाद तीनों को हेलीकॉप्टर से देजकाजगन लाया जाएगा, जहां वे अपने घर के लिए उड़ान भरेंगे।
कोरोनावायरस महामारी के कारण अतिरिक्त सावधानी को ध्यान में रखते हुए रूसी बचाव दल की टीम के साथ जब उनकी (अंतरिक्ष यात्रियों की) मुलाकात हुई तो उससे पूर्व उनकी कोरोनावायरस जांच की गई। राहत प्रयासों में शामिल लोगों की संख्या सीमित थी।
 
केसिडी, इवानिशीन एवं वेगनर अप्रैल से ही अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे थे। नासा के केट रूबिंस, रूस के सर्गेई रेजिकोव तथा सर्गेई कुद-सेवरेचकोव 1 सप्ताह पहले 6 महीने के लिए अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच चुके हैं। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख