biodatamaker
✕

निजता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला करता है आधार की रक्षा : जेटली

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (15:02 IST)
वॉशिंगटन। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय ने निजता के अधिकार पर हाल में जो आदेश दिया है उसमें आधार को सुरक्षित रखने के पर्याप्त प्रावधान हैं।
 
जेटली अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की सालाना बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका की यात्रा पर हैं। वे कोलंबिया विश्वविद्यालय में उस प्रश्न का जवाब दे रहे थे कि निजता के अधिकार पर शीर्ष अदालत के हालिया फैसले के बाद उनकी सरकार का आधार पर क्या रुख होगा?
 
अगस्त में 9 न्यायाधीशों की पीठ ने अपने फैसले में कहा था कि निजता का अधिकार संविधान में दिए गए जीवन और आजादी के मौलिक अधिकारों का हिस्सा है। हालांकि कई जानकारों ने इस फैसले को आधार के लिए एक झटका माना था, क्योंकि इसके तहत सरकार नागरिकों की महत्वपूर्ण निजी जानकारियों को एकत्र करती है।
 
जेटली ने विश्वविद्यालय के छात्रों से कहा कि मेरा मानना है कि निजता के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का फैसला वर्तमान समय के अनुरूप सही फैसला है और इसमें ऐसे प्रावधान दिए गए हैं, जो आधार की रक्षा करते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 21 कहता है कि किसी भी व्यक्ति को कानून द्वारा स्थापित प्रक्रियाओं के बिना उसके जीवन और आजादी के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। उन प्रक्रियाओं को न्यायपूर्ण और निष्पक्ष होना चाहिए। वित्तमंत्री ने कहा कि कुछ न्यायाधीशों ने निजता के कानून में अपवादों पर भी विचार किया है।
 
जेटली ने कहा कि उनके मुताबिक पहला अपवाद है राष्ट्रीय सुरक्षा। दूसरा अपवाद है अपराध की पहचान और उसकी रोकथाम। न्यायाधीशों के मुताबिक तीसरा अपवाद है सामाजिक आर्थिक लाभों का वितरण। वित्तमंत्री ने कहा कि तीसरे अपवाद को विशेषतौर पर आधार की रक्षा के लिए बनाया गया है। (भाषा)
Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

Lal Krishna Advani : लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद कराया गया एडमिट

अनंत सिंह का चौंकाने वाला दावा, बोले- नीतीश कुमार का साथ देने पर मेरे 9 लोग मारे गए, बाद में दी सफाई

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

CJP नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन करने जा रहे थे, पुलिस से पूछा- कौन-सा कानून तोड़ा?

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

अगला लेख