sundarkand
✕

मोदी के शासन में पड़ोसी देशों से सुधरे हैं संबंध : जेटली

Updated: शुक्रवार, 19 जून 2015 (12:11 IST)
न्यूयॉर्क। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि पहले भारत अशांत पड़ोसियों के बीच रह रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के संबंध अपने पड़ोसियों के साथ सुधरे हैं।

जेटली ने गुरुवार को यहां लोगों को बताया कि भारत की रुचि पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने में है और प्रधानमंत्री ने चीनी नेतृत्व के साथ एक शानदार संबंध बनाया है।

जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खासतौर पर चीनी नेतृत्व के साथ शानदार संबंध विकसित किया है। उनके साथ हमारा सीमा मुद्दा है और सीमा का मुद्दा अनसुलझा है। चीन से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी हैं, जो चिंता का विषय हैं, लेकिन कम से कम सीमा के आसपास तनावपूर्ण स्थिति तो नहीं है।

उन्होंने कहा कि चीन के साथ आर्थिक व्यापारिक संबंध भी काफी सामान्य हुए हैं। प्रधानमंत्री का हाल ही में चीन में बहुत शानदार स्वागत किया गया। पाकिस्तान के मुद्दे पर जेटली ने कहा कि भारत उसके साथ संबंध सुधारने का इच्छुक है।

जेटली अमेरिका की 10 दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि भारत-पाक संबंधों को सुधारने का माहौल बनाने और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने का दायित्व पाकिस्तान पर ज्यादा है और यह उस उकसावे पर भी निर्भर करता है, जो उस देश द्वारा किया जाता है। (भाषा)
Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

Meerut News : खादी के कपड़ों से मिट्टी के बर्तनों तक, मेरठ की प्रदर्शनी में दिखी स्वदेशी उत्पादों की चमक

Navratri Special : मां के हौसले से स्टार्टअप बना 'Hostels Near Me', यूपी सरकार ने दी आर्थिक मदद

UP News: यूपी में महिलाओं को ₹3,000 की जगह अब ₹12,000 मानदेय, 1.20 करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Mission Shakti 6.0: यूपी पुलिस का कमाल, 7 दिन में 5 राज्यों से खोज निकाले ₹32 लाख के 120 गुम मोबाइल