Hanuman Chalisa
✕

अर्जेंटीना में आर्थिक संकट, हटाए जाएंगे ऊर्जा तथा उत्पादन मंत्री

Updated: रविवार, 17 जून 2018 (12:57 IST)
ब्यूनस आयर्स। आर्थिक संकट से जूझ रही अर्जेंटीना की सरकार ने शनिवार को कहा कि वह अपने ऊर्जा और उत्पादन मंत्रियों को हटाएगी।
 
सरकार ने एक बयान जारी कर बताया कि जुआन जोस अरंगुरेन को हटाकर जेवियर इगुआसेल को ऊर्जा मंत्री बनाया जाएगा, वहीं उत्पादन मंत्री फ्रांसिस्को काबरेरा की जगह पूर्व राष्ट्रपति एडुआर्डो डुहाल्डे नए उत्पादन मंत्री होंगे।
 
राष्ट्रपति मैरिसियो मैक्री की सरकार ने अत्यधिक मौद्रिक अस्थिरता होने के कारण कई सप्ताह की उथल-पुथल के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से 1,000 करोड़ डॉलर ऋण की मांग की है।
 
अर्जेंटीना के केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष फेडेरिको स्टरजेनेगर ने 2 दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था ताकि केंद्रीय बैंक और बाजार पर लोगों का विश्वास लौट सके। (वार्ता)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अगला लेख