Daily Horoscope
✕

अमेरिकी अंतरिक्ष यान ड्रैगन 2 पृथ्वी के लिए रवाना

Updated: शनिवार, 9 मार्च 2019 (00:28 IST)
मॉस्को। अमेरिकी अंतरिक्ष यान ड्रैगन 2 शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से वापस पृथ्वी के लिए रवाना हो चुका है। क्रू ड्रैगन और ड्रैगन 2 के नाम से पहचाने जाने वाले पहले मानवरहित परीक्षण मिशन के वास्ते शनिवार को आईएसएस के लिए रवाना किया गया था।
 
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में कहा कि ड्रैगन 2 अपने मानवरहित डेमो-1 उड़ान परीक्षण के अंतिम चरण को शुरू करने के लिए शुक्रवार तड़के 2 बजकर 32 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो चुका है। अंतरिक्ष यान धीरे-धीरे ऑरबिटल लैबोरेटरी से ऑरबिटल ट्रैक की तरफ बढ़ रहा है, जो इसे और इसके कार्गो को सुरक्षित पृथ्वी पर उतार देगा।
 
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ड्रैगन 2 के वापस पृथ्वी पर लौटने की पूरी प्रक्रिया का ऑनलाइन प्रसारण कर रहा है। 
नासा ने कहा कि अंतरिक्ष यान के सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर अटलांटिक महासागर में उतरने की संभावना है। क्रू ड्रैगन के अटलांटिक महासागर में उतरने के बाद स्पेसएक्स की रिकवरी शिप इसे पुन: प्राप्त कर मिशन को पूरा करने के लिए फ्लोरिडा के पोर्ट कैनेवरेल को सौँप देगी।
 
ड्रैगन 2 को इसके पहले मानवरहित परीक्षण मिशन के लिए शनिवार को तड़के 2 बजकर 49 मिनट पर नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया गया था। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख