dharma sangrah
✕

नवविवाहितों के लिए परेशानी बना अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप होना

Updated: शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (11:50 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी नागरिक डैन पोलक और उनकी होने वाली पत्नी अपनी शादी का प्रमाण पत्र लेने वॉशिंगटन में मैरिज ब्यूरो पहुंचे, लेकिन सरकारी कामकाज ठप होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। डैन पोलक और उनकी पत्नी की तरह अमेरिका में कई ऐसे जोड़े हैं जो सरकारी कामकाज ठप होने के कारण अपने विवाह को कानूनी दर्जा नहीं दे पा रहे हैं।


पोलक ने कहा, जब हम ब्यूरो पहुंचे और तो उन्होंने विनम्रता के साथ हमें लौटा दिया और कहा कि सरकारी कामकाज फिर से आरंभ होने तक लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। पूर्व निर्धारित विवाह समारोह में दो ही दिन शेष होने के कारण उन्होंने विवाह कार्यक्रम में बदलाव नहीं करने का फैसला किया, लेकिन अपनी शादी को कानूनी दर्जा देने के लिए वे कामकाज शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

इस दंपति ने ट्विटर पर अपनी कहानी पोस्ट की है जो सरकारी कामकाज ठप होने के कारण आम लोगों को हो रही परेशानियों का एक उदाहरण है। सरकारी कामकाज जल्द पुन: शुरू होने का आसार नहीं दिखने के कारण नवविवाहित जोड़ों की चिंता बढ़ने लगी है। पोलक की ही तरह क्लेयर ओ रौरके की 12 जनवरी को शादी तय है।

उन्होंने कहा, हम विवाह करेंगे लेकिन हम चाहते हैं कि कागजी काम भी जल्द पूरा हो। हालांकि वॉशिंगटन के मेयर मुरियल बोजर ने कामकाज ठप होने के बावजूद विवाह लाइसेंस जारी करने के लिए असाधारण कदम उठाने की घोषाणा की है, ताकि प्रमाण पत्र जारी किए जा सकें।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण की ट्रंप की मांग को लेकर रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट्स अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं। ट्रंप इस दीवार के लिए 5.6 अरब डॉलर की निधि मांग रहे हैं और उनके मुताबिक अमेरिका में अवैध आव्रजकों के प्रवेश को रोकने के लिए इस दीवार का बनना बेहद जरूरी है। वहीं डेमोक्रेट्स का कहना है कि इस तरह का कदम उठाना करदाताओं के धन की बर्बादी है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख