sundarkand
✕

अमेरिका में हिरासत में लिया गया मस्जिद का इमाम

Updated: बुधवार, 24 मई 2017 (12:42 IST)
अमेरिका के न्यू हेवन, कनेक्ट‍िकट इलाके में पाकिस्तान मूल के एक इमाम को हिरासत में ले लिया गया है। अमेरिका के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इमाम को उनके मूल देश, पाकिस्तान, भी वापस भेजा जा सकता है।
 
अमेरिका के कनेक्टिकट इलाके में अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने अपनी जांच पड़ताल कर इमाम को हिरासत में लिया है। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि कनेक्टिकट के न्यू हेवन इलाके में स्थित मस्जिद-ए-अल-इस्लाम के इमाम हाफिज अब्दुल हन्नान को शुक्रवार को उनके घर से हिरासत में लिया गया है। 
 
सरकारी सूत्रों का कहना है कि इमाम अब्दुल हन्नान वर्ष 2013 से मस्जिद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन वर्ष 2006 में उन्हें धार्मिक कार्यों के लिए जारी होने वाले वीजा के लिए आवेदनों में गड़बड़ी को लेकर जारी राष्ट्रव्यापी जांच के दौरान गिरफ्तार किया  गया था। वहीं आव्रजन अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस सिलसिले में हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
 
वहीं मस्जिद की वेबसाइट पर एक जारी बयान में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को ताजा हालात के बारे में मीडिया से बातचीत करने से मना किया गया है। इसमें कहा गया है कि मस्जिद के अधिकारी इस बारे में विस्तृत जानकारी मिलने पर टिप्पणी को  लेकर कोई फैसला करेंगे। अगर ट्रम्प सरकार का रवैया सख्‍त रहा तो अब्दुल हन्नान को पाकिस्तान भी भेजा जा सकता है।
Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख