Hanuman Chalisa
✕

खुफिया नीति को मजबूत करेगा अमेरिका, नई तकनीकों से होगा लैस, सहयोगियों को होंगे कई गुना फायदे

Updated: बुधवार, 23 जनवरी 2019 (12:41 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के खुफिया विभाग (आईसी) ने कहा है कि वह सहयोगियों के साथ खुफिया जानकारी का अदान-प्रदान कर अपनी खुफिया रणनीति को मजबूत करेगा। इस संबंध में मंगलवार को जारी राष्ट्रीय खुफिया नीति 2019 के दस्तावेज में कहा गया, खुफिया जानकारी का अदान-प्रदान हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की मूलभूत आवश्यकता है।


दस्तावेज में कहा गया, हमारी सामूहिक क्षमताओं, डेटा, विशेषज्ञता और अंतर्दृष्टि के लाभ को प्रभावी रूप से लागू करने से हमारे सहयोगियों को कई गुणा अधिक फायदा होगा। आईसी मौजूदा सहयोगियों में सुधार करेगा और खुफिया जानकारी को बढ़ाने तथा निर्णयों की जानकारी देने के लिए नए रिश्ते भी बनाएगा।

दस्तावेज में कहा गया है कि अमेरिकी खुफिया विभाग अपनी कार्यक्षमता की गुणवत्ता को बढ़ावा देने, सार्वजनिक विश्वास को बढ़ाने के लिए खुद को नई तकनीकों से लैस करेगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खुफिया रणनीति खुफिया विभाग के निदेशक के कार्यालय की ओर से हर चार साल में जारी होने वाला दस्तावेज है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

अगला लेख