Daily Horoscope
✕

अमेरिका में कई मस्जिदों को धमकी दी गई

Updated: बुधवार, 8 मार्च 2017 (22:47 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में पांच मस्जिदों को धमकी भरे संदेश मिले हैं जिनमें से एक में कहा गया है ‘मौत तुम्हारा और तुम्हारे जैसों का इंतजार कर रही है।’ धमकियों के बाद मुस्लिम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
केंटकी के लेक्जिंगटन में एक मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद इसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। ‘काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस’ ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि लेक्जिंगटन की बिलाल मस्जिद के खिलाफ बम की धमकी बीते शनिवार को मेल से दी गई।
 
संगठन के कार्यकारी निदेशक एडवर्ड अहमद मिचेल ने कहा कि कुछ अन्य मस्जिदों को भी धमकी भरे ईमेल आए हैं। एक मस्जिद को मिली धमकी मिली है कि ‘मौत तुम्हारा और तुम्हारे जैसों का इंतजार कर रही है।’ बीते 18 फरवरी को नारक्रॉस में उमर बिन अब्दुल अजीज मस्जिद तथा अटलांटा की अल-फारूक मस्जिद और एक अन्य मस्जिद को धमकी दी गई थी। अमेरिकी प्रांत मेरीलैंड की दो मस्जिदों को हाल में धमी दी गई थी और भेजे पत्रों में ‘मुसलमानों की हत्या’की बात की गई थी। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख