kalsarpa dosh calculator
✕

अमेरिका में शिक्षक ने 8 वर्षीय लड़की का हिजाब खींचा, बर्खास्त

Updated: बुधवार, 10 मई 2017 (21:12 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में स्कूल की 8 वर्षीय एक लड़की के सिर से कथित तौर पर हिजाब खींचने के आरोप में शिक्षक को निंलबित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ओगेनटेगा एडा (31) ने ब्रोंकस स्थित बेनिंगटन स्कूल में एक लड़की से हिजाब उतारने को कहा था।
 
‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की खबर के अनुसार लड़की कक्षा में दुर्व्यवहार कर रही थी और शिक्षक की अनुमति के बिना उसकी कुर्सी पर बैठी थी। शिक्षक ने उसे वहां से हटने को कहा और जब उसने उनकी बात नहीं मानी तो एडा ने उसे उसका हिजाब निकालने की धमकी दी।
 
पुलिस के अनुसार हिजाब निकालते उसने (एडा ने) कहा कि मैं इसे हटा रहा हूं। हिजाब निकालते समय लड़की की सीधी आंख में चोट लग गई थी। ‘जैकोबी हास्पिटल’ के डॉक्टरों ने लड़की के कॉर्निया को चोट न आने पुष्टि की है।
 
शिक्षा विभाग के माइकल एकिमन ने कहा कि यह कथित व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि उन्हें तत्काल ही स्कूल से हटा नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार उसका निलंबन 3 मई तक प्रभावी रहेगा।
 
पुलिस ने कहा कि पिछले सप्ताह हुए इस हादसे की जांच जारी है। जांच विभाग मामले की जांच कर रहा है। अमेरिका में हिजाब पहनने वाली लड़कियों और महिलाओं पर बढ़ते हमलों एवं घृणित अपराधों के बीच यह घटना हुई है। (भाषा)
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

Top News 26 November: पीएम मोदी ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, सपा का घोषणा पत्र आज

अगला लेख