dharma sangrah
✕

99 वर्षों में पहली बार उत्तरी अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (01:13 IST)
न्यूयॉर्क। उत्तर अमेरिका में 99 वर्षों के अंतराल के बाद आज पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है, जहां इस दौरान अमेरिका के 14 राज्यों में कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। उत्तरी अमेरिका में हर जगह और दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप महाद्वीप में कुछ जगह आंशिक सूर्यग्रहण रहा। इसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता भी रही। 
 
अमेरिका के 14 राज्यों में हालांकि पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा और यहां 100 मिनट के दौरान दिन के मध्य दो मिनट से अधिक समय के लिए पूर्ण रूप से अंधेरा छा गया था। 

सूर्यग्रहण सबसे पहले अमेरिका के ओरेगोन में लिनकोलन समुद्र तट पर स्थानीय समय अनुसार नौ बजकर पांच मिनट (पेसिफिक डेलाइट टाइम) पर दिखाई दिया। उसके बाद अगले 90 मिनट में यह ओरेगोन, इडाहा, वयोमिंग, मोनटाना, नेबरास्का, लोवा, कन्सास, मिसौरी, इलीनोइस, केनटुसकी, टेन्नीसी, जार्जिया और चेरलेस्टोन की ओर आगे बढ़ा। 
सूर्यग्रहण की सबसे लंबी अवधि इल्लिनोइस में कारबोनडाले के पास हुई, यहां लगभग दो मिनट 40 सेकंड तक सूर्य ग्रहण की वजह से पूर्ण रूप से अंधेरा छा गया।                
       
अमेरिका में 'ग्रेट अमेरिकन इकलिप्स' के रूप में जाने जाने वाले इस सूर्य ग्रहण को नासा चार घंटों के लिए टेलीकास्ट कर रहा है, जिसका स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टीवी चैनलों पर प्रसारित किया जा रहा है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

अगला लेख