Hanuman Chalisa

सैन्य अभ्यास पर चीन के खुफिया जहाज की नजर

Updated: शनिवार, 22 जुलाई 2017 (12:53 IST)
कैनबरा। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच ऑस्ट्रेलियाई तटीय क्षेत्र में जारी सैन्य अभ्यास पर एक चीनी खुफिया जहाज नजर रख रहा है। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा सेना (एडीएफ) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
एडीएफ ने एक बयान में कहा कि 'तालिसमैन साबरे वॉर गेम्स' नामक इस सैन्य अभ्यास पर चीन का एक खुफिया जहाज उत्तर-पूर्व तटीय क्षेत्र से नजर रखे हुए था। यह जहाज 815 डोंगडियाओ श्रेणी का है। यह ऑस्ट्रेलियाई तटीय क्षेत्र से हालांकि बाहर ही था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक अनन्य क्षेत्र की सीमा में था।
 
बयान में कहा गया है कि इस जहाज की मौजूदगी से सैन्य अभ्यास पर कोई असर नहीं पड़ा है और ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रावधानों के तहत सभी के विचरण के अधिकार का सम्मान करता है।
 
यह सैन्य अभ्यास वर्ष में 2 बार आयोजित किया जाता है और इस अभ्यास में तीनों देशों के 30,000 से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। विवादित चीनी क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य मौजूदगी क्षेत्रीय पड़ोसियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। (वार्ता) 

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख