dharma sangrah
✕

एपल के बाद अमेजन ने भी रचा इतिहास, एक ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली दूसरी अमेरिकी कंपनी

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (00:07 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी की ऑनलाइन शॉपिंग दिग्गज अमेजन ने एक और मील का पत्थर छू लिया है। ऐपल के बाद अमेजन ऐसी दूसरी कंपनी बन गई है, जिसकी बाजार वैल्यू (स्टॉक मार्केट वैल्यू) एक खरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। सिलिकॉन वैली स्थित कंपनी ऐपल ने अभी एक महीने पहले ही ऐसी पहली कंपनी होने का गौरव हासिल किया था। 
 
मंगलवार को अमेजन के शेयरों ने 2050.27 डॉलर पर कारोबार किया। इस वजह से अमेजन का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 खबर डॉलर को पार कर गया। सिएटल स्थित इस कंपनी के फाउंडर जेफ बेजॉस हैं। अमेजन ने ऑनलाइन किताब बेचने से अपना धंधा शुरू किया था। आज बेजॉस अन्य चीजों के साथ अमेरिका के टॉप डेली अखबार 'द वॉशिंगटन पोस्ट' की मालिक भी हैं। 
 
हाल के दिनों में अमेजन ऑनलाइन शॉपिंग की सबसे बड़ी दिग्गज के रूप में उभरी है। वैश्विक तौर पर खासकर अमेरिका और भारत ने इसने अपना बड़ा बाजार बनाया है। पिछले कुछ सालों से अमेजन भारत में प्रमुख एफडीआई निवेशकों में शामिल रही है। अकेले इस साल अमेजन के शेयरों में 75 फीसदी का उछाल आया है। 
 
इस उछाल से अमेजन के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 435 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। यह इजाफा अमेरिका के अन्य टॉप 3 रिटेल स्टोर्स, वॉलमार्ट, कोस्टको और टारगेट के संयुक्त मार्केट कैपिटलाइजेशन के बराबर है। वॉल स्ट्रीट जनरल ने अमेजन पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि निवेशकों के बीच यह इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि हाल के क्वॉटर्स में इसने बेहतर वित्तीय अनुशासन का प्रदर्शन किया है। (भाषा) 

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

अगला लेख