dharma sangrah

अमेजन ने दी सफाई, Tik Tok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ई-मेल कर्मचारियों को गलती से गया

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (11:10 IST)
सिएटल। अमेजन के कर्मचारियों को अपने फोन से वीडियो ऐप टिकटॉक हटाने संबंधी एक आंतरिक ई-मेल भेजे जाने के करीब 5 घंटे बाद अमेजन ने इस पर सफाई दी और इसे एक गलती बताया। अमेजन ने संवाददाताओं को ई-मेल किया कि आज सुबह कुछ कर्मचारियों को गलती से ई-मेल भेजे गए। टिकटॉक के संबंध में फिलहाल हमारी नीतियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रवक्ता जासी एंडरसन ने पूरी घटना पर कुछ भी कहने से इंकार किया।
ALSO READ: भारत की तरह अमेरिका में भी उठने लगी Tik ToK पर प्रतिबंध की मांग
प्रारंभिक ई-मेल में कर्मचारियों से टिकटॉक को हटाने के लिए कहा गया था। ई-मेल में ऐप से सुरक्षा खतरों का हवाला दिया गया था। कंपनी के एक कर्मचारी ने इस प्रकार का मेल मिलने की पुष्टि की लेकिन उसने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ई-मेल को वापस नहीं लिया गया है।
 
गौरतलब है कि अमेरिका में वॉलमार्ट के बाद अमेजन दूसरी कंपनी है जिसके दुनियाभर में 8,40,000 से अधिक कर्मचारी हैं और टिकटॉक के खिलाफ उसके किसी भी प्रकार के कदम से ऐप पर दबाव बढ़ता। अमेरिकी सेना ने अपने कर्मचारियों के मोबाइल में इसे प्रतिबंधित किया है और कंपनी अपने विलय इतिहास को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा समीक्षा के दायरे में है।
ALSO READ: भारतीय सेना का जवानों को निर्देश, फोन से डिलीट करो Facebook, Tik Tok समेत 89 ऐप्स
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इस सप्ताह कहा था कि सरकार ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर यकीनन विचार कर रही है। टिकटॉक चीनी इंटरनेट कंपनी बाइटडांस की ऐप है जिसे चीन के बाहर के उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है। यह डॉयिन नाम से एक चीनी संस्करण भी बनाता है।
 
इस घटनाक्रम के बीच टिकटॉक ने दिन में कहा कि अमेजन ने प्रारंभिक ई-मेल भेजने से पहले उसे आधिकारिक सूचना नहीं दी। टिकटॉक ने कहा कि हमें अब भी उनकी चिंताओं के बारे में नहीं पता और कंपनी अमेजन के मसले को दूर करने के लिए बातचीत का स्वागत करेगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख