Hanuman Chalisa
✕

डोरमैट्‍स पर लिखा था अल्लाह, अमेजन ने बिक्री रोकी

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (13:22 IST)
एक ब्रिटिश मुस्लिम राजनीतिज्ञ, मरियम खान द्वारा ट्‍विटर पर चलाए अभियान के बाद ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने उन 'पायदान' और 'कुत्तों के लिए बनाए गए पायदानों' की बिक्री रोक दी, जिनमें इन पर अरबी भाषा में 'अल्लाह' लिखा था।
 

कुछ स्वतंत्र विक्रेता अमेजन के माध्यम से इस तरह के आपत्तिजनक पायदानों को बेच रहे थे। बर्मिंघम की सिटी काउंसिलर मरियम खान समेत बहुत से लोगों जून माह से ‍शिकायत की थी कि इन उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई जाए क्योंकि यह मुस्लिम समाज के लिए बेहद आपत्तिजनक है। इस आशय की रिपोर्ट डेलीमेल डॉट कॉम में प्रकाशित की गई है।
 
लोगों ने अमेजन से कहा कि वे अपनी साइट से इस तरह के उत्पादों की बिक्री का विज्ञापन को हटा दें। मरियम खान ने कंपनी से इस कृत्य के लिए माफी मांगने और इन उत्पादों को अपनी साइट से हटाने का आग्रह किया था। ट्विटर पर कई अन्य लोगों, जिनमें से ज्यादातर ब्रिटिश मुस्लिम थे, ने इस तरह की चीजों की बिक्री को घृणास्पद, गैर-जिम्मेदारा और बेहूदा बताया था। एक कंजरवेटिव टॉक शो के होस्ट फिल वैलेंटाइन व अन्य लोगों ने कहा था कि अगर उनकी भावनाएं आहत होती हैं तो वे इन्हें ना खरीदें, लेकिन अंतत: अमेजन ने इन उत्पादों को भेजने पर रोक लगा दी।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख